पटना कलम पेंटिंग की बारीकियों से रूबरू होंगे प्रतिभागी
पटना, अप्रैल 16 -- इन्टैक पटना चैप्टर और लवली क्रियेशन के संयुक्त तत्वावधान में 'पटना कलम' के सात दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला (9.0) का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। अपने संबोधन में विनय कुमार ने कहा कि पटना कलम औपनिवेशिक कालीन आम जनजीवन को जीवंत करने वाली कला है। उन्होंने इसे एक अनमोल विरासत बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया और इन्टैक के प्रयासों की सराहना की। पटना कला एवं शिल्प महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. राखी कुमारी ने प्रतिभागियों को इस शैली की बारीकियों और ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- साकेत महाविद्यालय में युवा महोत्सव का आगाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.