पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से चली, यात्री रहे परेशान
खगडि़या, अक्टूबर 7 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें बुधवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे देरी से पहंुची। जबकि 19483 डाउन अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से चली। इधर 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे देरी से पहंुची। वहीं 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब पौने घंटे लेट चली। जबकि 15483 अप अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.