खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें बुधवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से चली। वही 19483 अप अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी पहंुची। जबकि 15566 डाउन न्य दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहंुची। साथ हीं 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब सवा घंटे देरी से चली। इसके अलावा 13247 अप कामख्या-आरा कैपिटल एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे विलंब से चली। वहीं अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...