पटना और गयाजी में अफीम का तस्करी करने वाला राजगीर से गिरफ्तार
पटना, जून 11 -- पटना और गयाजी में अफीम की तस्करी करने वाला तस्कर रवि कुमार उर्फ रवि विद्यार्थी को पटना पुलिस और एसटीएम ने बुधवार की रात राजगीर से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 27 जनवरी को बाइपास थाने में एक किलो अफीम तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तब से वह फरार चल रहा था। बाइपास थानाध्यक्ष ने बताया कि 27 जनवरी को वाहन चेकिंग के दौरान रवि कुमार के वाहन से एक किलो अफीम बरामद किया गया था पर वह मौके से फरार हो गया। वह पटना और गयजी में अफीम तस्करी का अवैध धंधा करता है। वह गयाजी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के सिदरिया गांव का है। गया जिले में भी अफीम तस्करी के उस पर मुकदमे दर्ज हैं। इस साल से वह पटना जिले में अवैध धंधा शुरू किया, लेकिन पुलिस ने बाइपास पर उसके माल को जब्त कर लिया। पिछले पांच माह से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.