पटना, जुलाई 22 -- पटना और आसपास में 27-28 जुलाई को झमाझम बारिश के आसार हैं। बुधवार को पटना में छिटपुट बूंदाबांदी के बीच उमस की स्थिति रही। बीच-बीच भी ठंडी हवा के झोंके से आंशिक राहत मिली। दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच तापमान उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। पटना का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रिकॉर्ड किया। बादलों की आवाजाही के बीच सूबे में बारिश की गतिविधियां पिछले एक हफ्ते से बनी हुई हैं। बुधवार को सूबे के दस जिलों में कहीं आंशिक तो कहीं मध्यम बारिश की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- बिहार का मौसम, 23 जुलाई: सुपौल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में मॉनसून ब्रेक!भारी बारिश की चेतावनी इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा :   बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में 47.4 मिमी, शिवहर के पुरनहिया में 37.4 मिमी, मधेपुरा के चौसा में 36.4 मिमी, गया के टनक...