पटना-औरंगाबाद राजमार्ग फोरलेन बनेगा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी; झारखंड जाना भी होगा आसान
हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 10 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पटना से औरंगाबाद तक एनएच 139 के फोरलेन बनने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय सड़क परिहवन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसे फोरलेन में विकसित करने को लेकर तैयार एलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है। इस सड़क पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। लोगों को हमेशा जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। इस समस्या के निदान की कवायद पथ निर्माण विभाग कर रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 139 झारखंड के हरिहरगंज के पास से बिहार में प्रवेश करती है। बिहार में यह औरंगाबाद, ओबरा, दाउदनगर और अरवल होते हुए पटना तक आती है। पटना से औरंगाबाद तक इस सड़क की लंबाई करीब 160 किलोमीटर है। फिलहाल यह सड़क दो लेन की है। इस सड़क के फोरलेन हो जाने से ना सिर्फ औरंगाबाद, बल्कि पटना से झारखंड तक आवागमन सुगम होगा। हरिहरगंज से झारखंड के हिस्से में यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.