पटना एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, मुंबई जा रहे यात्री के बैग से मिले 7 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा
पटना, मई 31 -- Bihar Latest News: बिहार की राजधानी पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को सुरक्षा चेकिंग के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीआईएसएफ के जवानों ने मुंबई जाने वाले एक यात्री के बैग से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए। एयरपोर्ट की हाई-लेवल सिक्योरिटी को ठेंगा दिखाकर विमान में सवार होने की कोशिश कर रहे इस यात्री को सुरक्षाबलों ने ऑन-द-स्पॉट दबोच लिया। इसके साथ ही, शनिवार को ही एक अन्य मामले में चेकिंग के दौरान एक युवती के बैग से भी कारतूस का खोखा मिलने से हड़कंप मच गया।पुणे का रहने वाला है आरोपी संतोष तिवारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए यात्री की पहचान महाराष्ट्र के पुणे अंतर्गत फुरसुंगी निवासी संतोष तिवारी के रूप में की गई है। शनिवार को संतोष तिवारी पटना से मुंबई जाने वाली फ्लाइट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.