पटना एयरपोर्ट पर बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट अचानक नहीं बदल सकेंगे, नया नियम
मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 25 -- पटना, मुख्य संवाददाता। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना पर अब विमानों के बोर्डिंग गेट और लगेज बेल्ट में अचानक बदलाव नहीं किया जा सकेगा। शीतकालीन समय-सारणी लागू होने के साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन ने इस संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं। इनके अनुसार, विमानों की समय-सारणी के साथ ही संबंधित लगेज बेल्ट और बोर्डिंग गेट भी पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं। यदि किसी कारणवश बोर्डिंग गेट बदलना पड़ता है, तो एयरलाइन को इसकी ठोस वजह भी बतानी होगी। दरअसल, अंतिम समय में बोर्डिंग गेट बदल दिए जाने से यात्रियों को एक गेट से दूसरे गेट तक भागदौड़ करनी पड़ती है। इससे खासकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने यह कदम उठाया है। वहीं, एयरपोर्ट पर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.