पटना एयरपोर्ट के पास पक्षियों से खतरा; डीजे, लेजर और हाई बीम लाइट पर रोक समेत 11 अहम फैसले
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, नवम्बर 19 -- पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना पर विमानों की सुरक्षित उड़ान और पक्षियों से होने वाले खतरे को कम करने के लिए मंगलवार को एयरफील्ड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट कमिटी (एईएमसी) की बैठक हुई। इस बैठक में पटना एयरपोर्ट के आसपास लेजर लाइट पर रोक समेत कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में पर्यावरण प्रबंधन और परिचालन सुरक्षा को लेकर कुल 11 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बैठक में तय हुआ कि चिड़ियाघर और वन विभाग (डीएफओ) के अधिकारी एयरपोर्ट के अप्रोच फनल में आने वाले पेड़ों की नियमित छंटाई करेंगे। एएआई और संबंधित अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करेंगे। एयरपोर्ट के आसपास अवैध मांस-मछली दुकानों की निगरानी एएआई, फुलवारीशरीफ और नूतन राजधानी के नगर निकाय करेंगे। लाइसेंसधारी दुकानदारों के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.