बेगुसराय, जनवरी 10 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच अब पटना स्थित ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) से कराने के आदेश ने वाहन मालिकों की परेशानियां कई गुना बढ़ा दी हैं। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश के बाद बेगूसराय जिला परिवहन कार्यालय से फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले से बस, ट्रक, टेंपो, ऑटो, ट्रैक्टर-टेलर समेत हजारों व्यावसायिक वाहन मालिक आर्थिक, मानसिक और व्यावहारिक संकट से जूझने को मजबूर हो गए हैं। वाहन मालिकों ने इस आदेश का विरोध कर रहे है। बस,ट्रक, ट्रैक्टर, टेंपो जैसे वाहन मालिकों का कहना है कि बेगूसराय जैसे औद्योगिक और कृषि प्रधान जिले को पटना एटीएस से टैग करना पूरी तरह अव्यावहारिक है। इससे वाहन मालिकों को भारी आर्थिक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.