गोपालगंज, अप्रैल 24 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह सिविल कोर्ट गोपालगंज के निरीक्षी न्यायाधीश आरपी मिश्रा ने शुक्रवार को सिविल कोर्ट गोपालगंज का निरीक्षण किया। उनके आगमन को लेकर न्यायालय परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत नए भवन के सामने स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता, कई जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अन्य न्यायिक पदाधिकारी व जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र और महासचिव मनोज कुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पशुपालन विभाग के कर्मी अपने कार्य में लाएं सुधार:डीएम ...