पटना, अगस्त 12 -- पटना से सटे खगौल थाना क्षेत्र से सोमवार को लापता हुई 10वीं कक्षा की छात्रा का पुलिस 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सकी। उधर छात्रा की तलाश के लिए एसआईटी गठित की गई है। इसका नेतृत्व एसपी पश्चिमी कर रहे हैं। पुलिस की टीम जांच के साथ ही छात्रा की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को छात्रा के स्कूल और कोचिंग के शिक्षक और साथ पढ़ने वाले विद्यार्थियों से भी पूछताछ की। लेकिन छात्रा के संबंध में कोई सटीक जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी। डीएसपी दानापुर-1 अजीत कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। छात्रा की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयासरत है। इधऱ इस मामले में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने परिजनों से मुलाकात की है। लापता छात्रा मामले में पुलिस ने मंगलवार...