पटना, सितम्बर 3 -- बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मसौढ़ी में ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता के घर में घुस लूटपाट के दौरान उनकी शिक्षिका पत्नी लक्ष्मी कुमारी की हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात मसौढ़ी के कैलूचक ले की है। शिक्षिका घर में अकेली थी। लक्ष्मी कुमारी के पति ज्ञानचंद चौधरी वर्तमान में गयाजी के टेकारी में ग्रामीण कार्य विभाग में सहायक अभियंता पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को परिजनों ने कई बार लक्ष्मी को फोन किया पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उनके पुत्र व मायका के लोग कैलूचक स्थित घर पहुंचे तो लक्ष्मी का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। लक्ष्मी पुनपुन के शाहबाजपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका थीं। उनकी शादी पिपरा के भभौल निवासी ज्ञानचंद चौधरी संग हुई थी। पति, पुत्र...