पटना: सादे कपड़े में महिला पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बल के 450 जवान; नवरात्र पर शराब तस्करों की खैर नहीं
वरिष्ठ संवाददाता, अक्टूबर 11 -- वरिष्ठ संवाददाता, पटना। दुर्गापूजा के मद्देनजर पटना में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, लगातार गश्ती करने और आसूचना तंत्र को मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी, ताकि भ्रामक और भड़काऊ सूचनाओं के प्रसार पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना कार्तिकेय के. शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा हुई। बैठक में सभी पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दुर्गा पूजा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.