हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 25 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पटना न्यू मार्केट के पुनर्विकास परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पटना के समग्र विकास और आधुनिक शहरी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। 498 करोड़ की लागत से प्रस्तावित पटना न्यू मार्केट पुनर्विकास परियोजना को केंद्र से सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि पीपीपी मॉडल पर प्रस्तावित इस परियोजना से न्यू मार्केट क्षेत्र में आधुनिक व्यावसायिक सुविधाओं, व्यवस्थित वेंडिंग जोन, बेहतर पार्किंग और सुगम यातायात व्यवस्था के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्य सरकार राजधानी पटना को आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधासंपन्न शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है...