हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 26 -- पॉक्सो की विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन रमन ने सीबीआई से पटना के चर्चित नीट छात्रा कांड मामले की अद्यतन जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 30 मार्च की तिथि निर्धारित की है। इस कांड के सूचक के वकील ने पॉक्सो की विशेष अदालत में एक आवेदन दायर कर कांड की अद्यतन जांच रिपोर्ट मांगी थी। नीट छात्रा की मौत की जांच दिल्ली सीबीआई की टीम हत्या के प्रयास और पॉक्सो एक्ट में कर रही है। राज्य सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने कांड दर्ज किया था। सीबीआई के पॉक्सो एक्ट लगाने के बाद विशेष न्यायिक दंडाधिकारी ने मामले को पटना सिविल कोर्ट के पॉक्सो की विशेष अदालत में मुकदमा का अभिलेख भेज दिया। नीट छात्रा कांड मामले की सुनवाई पॉक्सो की विशेष अदालत में चल रही है। इस कांड में सूचक का बयान कदमकुआं थाने के दारोगा ने लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.