पटना: दुर्गा पूजा पर मेला देखकर आ रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने कुचला, उछल कर 80 मीटर दूर गिरी; कोहराम
पटना, अक्टूबर 19 -- दुर्गा पूजा की धूम के बीच पटना में भीषण सड़क हादसा हो गया है। पटना के अटल पथ पर एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने जमकर तांडव मचाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा पर रविवार की रात मेला देखकर आ रहे लोगों पर स्कॉर्पियो का यह कहर टूटा है। बताया जा रहा है कि यह सड़क हादसा पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के महेशनगर के पास हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि बेकाबू स्कॉर्पियो ने 200 मीटर के दायरे में कई लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद घायल लोग सड़क पर गिर पड़े और हर तरफ खून नजर आ रहा था। जख्मी लोग सड़क पर तड़प रहे थे। हादसे के बाद वहां कोहराम मच गया। इस हादसे में 6-8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कुछ घायलों की हालत नाजुक भी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एक घायल की मौत हो चुकी है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.