हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अगस्त 20 -- अगर आप पटना में रहते हैं और ऑटो या ई-रिक्शा से सफर करते हैं तो आपको घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए। आज पटना के गांधी मैदान और आसपास के इलाके में ऑटो और ई-रिक्शा की नो एंट्री रहेगी। दरअसल बापू सभागार में गुरुवार को होने वाले ग्रामीण विकास मंत्रालय के कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होना है। पुलिस के अनुसार गांधी मैदान के चारों ओर इन वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। बुद्धमार्ग-छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ तक भी ऑटो, ई-रिक्शा,...