पटना, जनवरी 27 -- जहानाबाद की रहने वाली नीट छात्रा की पटना में हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी अभी तक कानून की पकड़ से दूर है। छात्रा की मौत की जांच के लिए बनाई गई SIT ने अपनी जांच तेज कर दी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में वीर्य मिलने के बाद अब डीएनए सैंपल लिए गए हैं। सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि एसआईटी ने पटना में 6 संदिग्धों के नमूने लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पटना के गर्दनीबाग के एक अस्पताल में यह नमूने लिए गए हैं। इधर कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि जांच टीम ने मृतक छात्रा के परिवार के कुछ लोगों के भी डीएनए सैंपल लिए हैं। इधर माता-पिता और भाइयों के सैंपल लिए जाने पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। पप्पू यादव ने पुलिसवालों की कार्यशैली पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.