हरिद्वार, सितम्बर 3 -- रोशनाबाद स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रही नवोदय विद्यालय समिति की राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता-2026 में खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। वंदना कटारिया स्टेडियम में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन के साथ खेल भावना और अनुशासन की मिसाल पेश की। प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग आयु वर्गों में कई मुकाबले एकतरफा रहे तो कुछ में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 वर्ग में शिलांग और पुणे संभाग के बीच मुकाबला हुआ। शिलांग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से जीत दर्ज की। अंडर-19 वर्ग में पटना ने पुणे को 9-0 से हराया। भोपाल और अहमदाबाद के बीच हुए मुकाबले में भोपाल ने 3-1 से जीत हासिल की। चंडीगढ़ और भुवनेश्वर के मुकाबले में भुवनेश्वर ने 4-0 से बाजी ...