बगहा, जून 9 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। लंबित कांडों के निष्पादन में बरती गई लापरवाही पर बगहा एसपी रामानंद कौशल ने पटखौली थाने के दो दारोगा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अपराध समीक्षा के दौरान सामने आई अनियमितताओं और मामलों के निष्पादन में ढिलाई के आधार पर की गई है।

कार्रवाई का कारण एसपी ने हाल ही में विभिन्न थानों के लंबित मामलों की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान पटखौली थाना में पदस्थापित दोनों दारोगा के जिम्मे कई कांड लंबित पाए गए। जांच में मामलों के निष्पादन में लापरवाही और अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर एसपी ने दोनों अधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक आभा कुमारी एवं पुलिस अवर निरीक्षक राजीव साफी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

एसपी का निर्देश एसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण और कांडों के त्वरित निष्पादन में किसी भी प्रका...