कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। पटकापुर में सड़क के बीचोबीच केस्को की अंडरग्राउंड केबल बर्स्ट होने से धुआं निकलने लगा। सड़क से धुआं निकलते देख यातायात रुक गया। बाइक सवार करंट के डर से एक जगह रुक गए। केस्को की टीम को सूचना दी गई तो पता चला कि यहां केईआई ने ओवरहेड लाइनों को हटाकर अंडरग्राउंड केबल डालने का काम किया है। यहां पर किसी ने सड़क खोदी और एलटी लाइन केबल क्षतिग्रस्त कर दी। करंट के खतरे को देखते हुए लाइन को बंद करा दिया गया। केईआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन को बदलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.