पटकथा लेखन और एआई तकनीक के छात्रों ने सीखे टिप्स
अयोध्या, सितम्बर 8 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में मंगलवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता व माइक्रोबायोलॉजी विभाग तथा 'अवध चित्र साधना' लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय फिल्म प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में फिल्म, रंगमंच और डिजिटल तकनीक से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को सिनेमा और कहानी कहने की बारीकियों से रूबरू कराया। सत्र के मुख्य वक्ता एवं भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक फिल्म आयाम, प्रान्त अरुण ने रंगमंच और संवाद के विकास क्रम पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने पाषाण कालीन गुफा चित्रों से शुरू हुए 'मेथड ऑफ कम्युनिकेशन' से लेकर मिस्र, ग्रीक और रोमन सभ्यताओं के नाट्य इतिहास को समझाया। साथ ही शेक्सपियर के 'ग्लोब थिएटर' और भारत में भरतमुनि प्रणीत 'नाट्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.