नई दिल्ली, अगस्त 25 -- ऑटो बाजार में एक SUV का नाम सालों से चल रहा है। आज भी ये मॉडल सड़कों पर दौड़ता दिख जाता है तो हर किसी की नजर इस पर टिक जाती है। यहां हम बात कर रहे हैं मित्सुबिशी (Mitsubishi) की पजेरो (Pajero) की। अब कंपनी नई पजेरो के ग्लोबल डेब्यू के लिए 2 सितंबर 2026 की तारीख का ऐलान किया है। उम्मीद है कि 2027 की शुरुआत में इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पिछले वर्जन में यूनिबॉडी कंस्ट्रक्शन का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन नई पजेरो 'बॉडी-ऑन-फ्रेम' चेसिस के साथ वापसी करेगी। इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा डेब्यू की तारीख पर किया जाएगा, लेकिन मित्सुबिशी ने इसके कई फीचर्स को दिखाने वाले टीजर जारी किए हैं। नई पजेरो की अपनी शानदार 'डकार' (Dakar) पहचान के साथ वापसी को लेकर इसके चाहने वाले काफी उत्साहित हैं।नई मित्सुबिशी पजेरो का एक...