पजल गेम से बच्चों को सिखाएंगे कीटाणुओं से बचाव
अलीगढ़, अगस्त 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और दूषित हाथों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पजल गेम के जरिए हाथों की सही सफाई और कीटाणुओं से बचाव का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से स्कूलों में विशेष पजल गेम वितरित किए जाएंगे। आरबीएसके टीम और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की ओर से विद्यालयों में इन गेम का वितरण कराया जाएगा। खेल-खेल में बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके और उन हिस्सों की सफाई के बारे में जानकारी दी जाएगी, जहां अक्सर ध्यान नहीं जाता। पजल में हाथ के चित्र के माध्यम से नाखूनों के नीचे और उंगलियों के बीच के हिस्से को लाल रंग से दिखाया जाएगा। इससे बच्चों को समझाया जाएगा कि इन स्थानों पर कीटाणु छिपे रह सकते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.