पछुवादून से गुजरने वाले यात्रा मार्ग पर गूंज रहा हर हर महादेव का जयघोष
विकासनगर, अगस्त 5 -- सावन माह में शिवभक्ति का उत्साह अपने चरम पर है। पछुवादून से होकर गुजरने वाले चारधाम यात्रा मार्ग पर इन दिनों बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष लगातार सुनाई दे रहे हैं। उत्तराखंड और देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़िये दर्रा रीट और कुल्हाल बॉर्डर के रास्ते गंगोत्री धाम की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालु गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों में जलाभिषेक करने जा रहे हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर सुबह से लेकर देर रात तक कांवड़ियों का आवागमन बना हुआ है। श्रद्धालुओं की टोलियां भगवान शिव के भजनों और जयकारों के साथ आगे बढ़ रही हैं, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। मार्ग पर जगह-जगह स्थानीय लोग श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहे हैं तथा पेयजल, शरबत और अन्य आवश्यक सेवाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.