पछुवादून में 'हे फीवर' के मरीज बढ़े
विकासनगर, अगस्त 30 -- इन दिनों पछुवादून के अस्पतालों में 'हे फीवर' के मरीज अधिक आ रहे हैं। हालांकि यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, बावजूद इसके चिकित्सक इस बीमारी से बचने के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं। इस बीमारी में लोगों को सुबह उठते ही लगातार छींकें आती हैं और उनकी नाक बहने लगती है। उप जिला चिकित्सालय में इन दिनो आठ से दस ऐसे मरीज हर दिन उपचार के लिए आ रहे हैं। उप जिला अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी कठैत ने बताया कि अक्सर लोग इसे बदलते मौसम या प्रदूषण का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे एक और गंभीर वजह एलर्जिक राइनाइटिस हो सकती है। यह नाक से जुड़ी एक एलर्जिक कंडीशन है। इसमें व्यक्ति की नाक किसी एलर्जेन (जैसे धूल, परागकण, धुआं, पालतू जानवरों के रोएं या फफूंद) के संपर्क में आते ही सेंसिटिव हो जाती है। इससे ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.