विकासनगर, फरवरी 25 -- पछुवादून में लोग होली के रंग में रंगने लगे हैं। होल्यारों की टोलियां घर-घर जाकर होली के पारंपरिक गीत गाने लगी हैं। बुधवार को देवभूमि सांस्कृतिक मंच ने मधु विहार और हरिपुर में खड़ी होली की शुरुआत की। होली के नर्तक पारंपरिक सफेद रंग का पायजामा, सफेद कुर्ता और सफेद रंग की टोपी पहनकर हाथों में रूमाल लेकर नृत्य करते हुए जहां से गुजरे लोग देखते रह गए। घरों में पहुंच कर 'खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर, दर्शन दीजो माई अंबे, तिल को तेल कपास की बाती... जैसे गीत गाकर होली की भेंट मांगी। होल्यारों ने घरों के आंगन में गढ़वाली होली गीत 'पिचकारी सर्रररर, कैन मारी तर्रररर... गीत पर नृत्य कर लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...