विकासनगर, मार्च 3 -- होली के रंग में सराबोर पछुवादून क्षेत्र में गढ़वाल सभा और भारतीय जनता पार्टी की ओर से अलग-अलग स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में गीत-संगीत, अबीर-गुलाल और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। गढ़वाल सभा के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में लोक गायक डॉ. राकेश भट्ट ने होली गीतों की प्रस्तुति दी तो उपस्थित लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। फाग और कुमाऊं-गढ़वाल की लोकधुनों पर श्रोता जमकर झूमे। कार्यक्रम स्थल पर देर तक उत्साह का माहौल बना रहा। सभा पदाधिकारियों ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का पर्व है। इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। इस दौरान गढ़वाल सभा अध्यक्ष रोशन नेगी, सचिव लक्ष्मी कोटियाल, उपाध्यक्ष मोहनी नौटियाल, स...