विकासनगर, अप्रैल 2 -- पछुवादून क्षेत्र में सड़कों पर बने चैंबर इन दिनों हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं। कई स्थानों पर चैंबर सड़क की सतह से ऊपर उठे हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय इनसे दुर्घटनाओं की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। क्षेत्र में एक ओर सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य चल रहा है, वहीं दूसरी ओर कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही के चलते चैंबर वाहन चालकों के लिए खतरा बन गए हैं। विकासनगर के इंदिरा उद्यान मार्ग, कोतवाली रोड, पंजाबी कॉलोनी, रसूलपुर, लक्ष्मणपुर, सेलाकुई के निगम रोड, प्रगति विहार सहित कई इलाकों में चैंबर सड़क से ऊंचे हैं। इससे गुजरते समय वाहन, विशेषकर दोपहिया चालक, संतुलन खो बैठते हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.