विकासनगर, मार्च 8 -- पछुवादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई संगठनों ने महिलाओं को स्वालंबन के लिए जागरूक करने के साथ ही उन्हें सम्मानित किया। पर्वतीय जन कल्याण समिति की ओर से सेलाकुई में महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें वीर नारी आशा देवी को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...