विकासनगर, दिसम्बर 6 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। छात्रा आरती खत्री, अनामिका नेगी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विषय में बताते हुए कहा कि डॉ॰ बाबासाहेब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। इस दौरान प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, नरेश चौहान, विजय बडोनी, देवी प्रसाद नौटिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.