विकासनगर, मार्च 5 -- पछुवादून क्षेत्र में होली का पर्व उल्लास से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सुबह से शाम तक शहर और गांवों में होली का उत्साह रहा। होली पर लोगों ने घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए। गुजिया, पकौड़े, दही बड़े और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का लोगों ने स्वाद लिया। कई जगहों पर सामूहिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से युवाओं और बच्चों की टोलियां रंग-गुलाल के साथ सड़कों और मोहल्लों में नजर आईं। डीजे और ढोल की थाप पर युवाओं ने नृत्य किया। होली के गीतों पर झूमते हुए त्योहार का आनंद लिया। कई सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.