सीतामढ़ी, दिसम्बर 27 -- सीतामढ़ी। जिले में पछुआ हवा के प्रभाव से कनकनी और ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। घने कोहरे ने शहर से लेकर गांव तक सबको अपनी चपेट में ले लिया है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जिससे लोग घरों में दुबके हुए हैं। सड़कों पर दृश्यता घटने से वाहन चालक लाइट जलाकर चलने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं का दौर जारी है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह का रहेगा। कुहरे की चादर छंटने की कोई संभावना नहीं है। ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ीं ठंड के कारण ब्लड प्रेशर और दमा के मरीजों की संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.