पछुआ हवा से पारा गिरा, 8-9 को बारिश के आसार
वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। तेज हवा के कारण दिन के तापमान में गिरावट हुई है। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से बादल छंट जाएंगे। उसके बाद दो से तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं नए विक्षोभ के कारण आठ और नौ अप्रैल को बारिश के आसार दिख रहे हैं। सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दिन में तेज हुआ चल रही थी। मौसम काफी सुहाना था। शाम होते ही घाट पर लोग घूमने के लिए निकल आए। घाटों पर भीड़ ज्यादा दिखी। बीएचयू के मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा 35.4 और रात का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.