नवादा, फरवरी 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम में अचानक बदलाव आ जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दो-तीन दिनों से चल रही तेज पछुआ हवा से गेहूं की फसल के उत्पादन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है। क्षेत्र के किसानों का मानना है कि इसी प्रकार हवा चलती रही तो किसान की बर्बादी तय है। फसल में लगी लागत पूंजी भी निकला मुश्किल होगा। गेहूं की बाली समय से पहने सूख जाएगी, जिससे तैयार गेहूं के दाने कमजोर निकलेगें और उत्पादन काफी कम होगा। इस बात को लेकर किसान काफी परेशान है। फरवरी माह के शुरू में ही तेज पछुआ हवा चलने से गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जिले के किसानों को परेशान कर रही है। पछुआ हवा से खेत की नमी जल्दी-जल्दी खत्म हो जा रही है। इस कारण बार-बार पटवन करने की नौबत झेलनी पड़ रही है। परेशानी सिर्फ पटवन की...