पूर्णिया, जनवरी 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पछुआ हवा ने सूरज की तेज को मंद कर दी। शुक्रवार को 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा बहने से कनकनी फिर बढ़ गयी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ लेकिन आधिकतम तापमान 2 डिग्री लुढ़क गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस घट कर 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुवा हवा बहने से ठंड एवं कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा हवा बहने से ठंड एवं कनकनी बनी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.