भागलपुर, नवम्बर 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मंद-मंद बह रही पछुआ हवा की रफ्तार शनिवार को तेज हो गई। लिहाजा मध्यम पछुआ हवाएं बर्फबारी से ढंके पहाड़ों से ठंडी हवा लेकर आई। महज 24 घंटे में दिन-रात का पारा इस कदर लुढ़का कि सीजन की सबसे ठंडी रात शनिवार की रात साबित हुई। वहीं दिन में चमक रहे धूप का रंग भी फीका रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो इसी तरह का मौसम अभी सोमवार तक रहेगा। इसके बाद से दिन संग रात के तापमान में और गिरावट आने लगेगी। 1.7 दिन का पारा तो तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़का रात का पारा बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया तो वहीं रात का पारा 3.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं न्यूनतम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.