बलिया, दिसम्बर 21 -- बलिया, संवाददाता। पिछले पांच दिनों से पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर के बीच चौथे दिन रविवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कहर बरपाती पछुआ हवा ने गलन बढ़ा दी है, जिससे लोगों का तन-मन ठिठुरता रहा। आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम नौ डिग्री रिकार्ड किया गया। लगातार लुढ़क रहे तापमान के साथ कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आसमान में बादल छाए रहने से सुबह कोहरा तो नहीं था, लेकिन छुट्टी का दिन होने से दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग नजर आए तो वह गर्म कपड़ों में लिपटे थे। शाम होने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों पर देखने को मिल रहा है। बढ़ती ठंड में लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से शहर के साथ ही कस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.