मुंगेर, दिसम्बर 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शनिवार को मुंगेर के अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पारा गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे ठंड और कनकनी बढ़ने से लोग परेशान रहे। सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में मध्यम कोहरा छाया रहा, वहीं पूरे दिन आसमान में धुंध की चादर बनी रही। कनकनी से लोग ठिठुरते रहे। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते रहे। मौसम में इस बदलाव का सीधा असर जनजीवन पर पड़ा। सुबह के समय दृश्यता कम रहने के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड और कनकनी बढ़ने से लोग आवश्यक कार्यों को छोड़कर सुबह में काफी देर तक घरों में दुबके रहे। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर ठंड का असर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.