मोतिहारी, दिसम्बर 2 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में ठंड सितम तेज होने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ठिठुरन का असर बढ़ गया है। पछुआ हवा का जोर बढ़ने से तापमान में प्रतिदिन 1 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरावट आ रही है। सुबह में कोहरे का प्रकोप तेज होने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ लोगों की जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सुबह में फॉगिंग लाइट जला वाहन एनएच या सड़कों पर आ जा रहे हैं। दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है,लेकिन शाम पांच बजे से ही ठंड का प्रकोप तेज हो जा रहा है। रात के तापमान में अधिक गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 1 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 11.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.