पछुआ हवा चलने से हीटवेव हुई और भी विकराल
भदोही, अप्रैल 20 -- भदोही, संवाददाता। बैसाख माह आधा बीत गया है। इसके साथ ही गर्मी ने अपना प्रचंड तेवर भी दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार के बाद सोमवार को भी सूरज की तपिश ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने और हीटवेव के कारण लोगों को हीटर में रहने का एहसास हो रहा था। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि इस समय दिन-रात के तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर चल रहा है। दिन का तापमान 43 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है। यह भी पढ़ें- परिषदीय स्कूलों का बदला समय उन्होंने बताया कि मौसम में फिलहाल नरमी की संभावना नहीं दिख रही है। वायुमंडलीय दबाव से एकाएक मौसम बदल सकता है लेकिन इसकी संभावना बेहद कम है। स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.