शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नववर्ष के पहले दिन जिले में मौसम खुशनुमा रहा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन पछुआ हवा चलने से इसका असर सुबह करीब 10 बजे के बाद खत्म हो गया। दोपहर तक हल्की धूप निकल आई, जिससे लोगों को ठंड के बीच कुछ राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव का असर पूरे दिन देखा गया। सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता कम थी, लेकिन पछुआ हवा के चलते कोहरा तेजी से छंट गया। दोपहर में धूप निकलने से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। हालांकि ठंडक यथावत बनी रही और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पछुआ हवा के कारण मौसम खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे भी कोहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.