फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- फतेहपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और पहाड़ों से आ रही शुष्क हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पछुआ हवाओं के चलते सर्दी के साथ ही गलन का असर भी दिखने लगा है। गुरुवार की रात लोग कांपने को मजबूर हुए। शुक्रवार को आसमान साफ रहा। शुष्क हवाओं के चलते तापमान में सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। दिन में अधिकतम तापमान इस सीजन में पहली बार 22 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। दिन में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ लगातार कमजोर हुआ है। हिमालय की तरफ से आने वाली शुष्क हवाओं से तापमान में गिरावट हो रही है। शुक्रवार की सुबह त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.