महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज। तीखी धूप में तेज पछुआ हवाओं ने जहां लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीं सब्जी की खेती को पूरी तरह से बर्बाद करके रख दिया है। हवा इस कदर से चल रही है कि लोगों को घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। सदर क्षेत्र के ग्राम चेहरी में सब्जी की खेती करने वाले किसान पछुआ हवाओं से काफी परेशान हैं। चेहरी के अधिकतर किसानों ने बोडा, करैली, टमाटर, बैगन, लौकी, खीरा आदि सब्जी की खेती लगाया है। सारी पूंजी लगाने के बाद सब्जी तैयार हो गई थी। लेकिन तूफानी पछुआ हवाओं ने इस कदर परेशानी बढ़ा दी है कि लाखों रूपये की सब्जी बर्बाद हो गई है। सारे पौधे पछुआ हवाओं के चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.