लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फीली हवा ने तापमान गिराना शुरू कर दिया है। सुबह गलन-कंपकंपी के साथ हुई। न्यूनतम तापमान बुधवार को 14 डिग्री के ऊपर निकल गया था वह, 11.2 पर आ गया। साथ ही आठ बजे तक हल्का कोहरा बना रहा फिर धूप निकल आई। बावजूद इसके हवा में गलन कम नहीं हुई। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम, 20.9 दर्ज किया गया। इसकी वजह यह है कि पिछले चार पांच दिनों के दौरान पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। उत्तर पश्चिमी हवा उस ओर से ही हो कर आ रही है। इसकी वजह से गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। तापमान में गिरावट का सिलसिला अभी इस माह के अंत तक चलेगा। साथ ही बारिश के बाद निकल रही धूप के कारण सुबह ओर शाम कोहरे की स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.