मोतिहारी, जनवरी 5 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । कड़ाके की ठंड का सितम तेज रहा। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से रविवार को पूरे दिन जिलेवासी ठिठुरते रहे। बर्फीली हवा चलने से लोग कंपकंपाते दिखे। पछुआ हवा की रफ्तार से लोग ठंड से लगातार जूझने को विवश हैं। विगत एक पखवाड़े से अधिक समय से पड़ रहे लगातार ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड से निजात के लिए लोग घरों में अलाव जला रहे हैं। सुबह में घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। दिन निकलने के बाद सड़कों पर आवागमन बढ़ रही है। पारा लुढ़कने से कनकनी बढ़ती जा रही है। ठंड से बच्चों व वृद्धजनों को अधिक परेशानी हो रही है। शाम ढलने के साथ तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरु हो जाने से ठंड का सितम और बढ़ जा रहा है। मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.