दरभंगा, दिसम्बर 31 -- दरभंगा/सिंहवाड़ा, हिटी। जिले में ठंड लगातार कहर बरपा रही है। धूप नहीं निकलने और कनकनीभरी तेज पछिया हवा के लगातार चलने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी घट गई है। एनएच 27 पर भी रुक-रुककर वाहनों की आवाज सुनाई देती है। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खराब मौसम के कारण नई दिल्ली से दरभंगा आने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट तीन घंटे विलंब से दरभंगा पहुंची। वहीं, 02570 हमसफर के 19 घंटे विलम्ब से दरभंगा पहुंचने की जानकारी मिली। सियालदह जाने वाली गंगासागर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से दरभंगा से रवाना हुई। उधर, दिल्ली से दरभंगा आने वाली एसजी 751 नंबर की फ्लाइट मंगलवार को रद्द रही...