जहानाबाद, अप्रैल 12 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। बौरी पंचायत के पछियारी बिगहा गांव में भीषण आग लगने की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना में घर में रखे सभी सामान के साथ भैंस भी जलकर मर गई तथा एक भैंस एवं गाय का बच्चा जल कर बुरी तरह घायल है। घटना शनिवार के रात दस बजे के आसपास की बताई गई है। गृहस्वामी बिरेंद्र यादव को लाखों रूपए से अधिक की क्षति बताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के पास न तो अनाज बचा और न ही कपडे। आग लगने के कारणों में बिजली के तार टूट कर घर के फूसनूमा छप्पर पर गिरना बताया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई तथा आग पर ग्रामीणों द्वारा काबू पाया जाता इसके पूर्व घर मे रखे सारे सामान राख में तब्दील हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ...