नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गुरुवार को चौगानपुर गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी और घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने गिरोह के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान नूर उर्फ सोनू उर्फ छोटू ग्राम सातवीटा, उत्तरी दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई। वह वर्तमान में ग्रेनो वेस्ट के हबीबपुर गांव में रह रहा था। पुलिस टीम ने गुरुवार को चौगानपुर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड से बदमाश को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया बदमाश कंपनी और घरों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। इस गिरोह के सात सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने कुछ दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.